Tag: Information about helpline numbers given to women

  • महिलाओं को दी गई हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी

    महिलाओं को दी गई हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी

    महिलाओं को दी गई हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी

    ओमकार सिंह
    अम्बेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना कोतवाली जलालपुर से कांस्टेबल पीयूष मौर्या, महिला कांस्टेबल शगुफ्ता खान व महिला कांस्टेबल शीला यादव द्वारा व थाना मालीपुर से उपनिरीक्षक ब्रह्मानंद, महिला कांस्टेबल दयावती मीना के द्वारा व थाना राजेसुल्तानपुर महिला कांस्टेबल पूजा देवी, हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश पटेल, हेड कांस्टेबल शिव प्रकाश सिंह, थाना कटका से महिला कांस्टेबल शिल्पी गौतम तथा कांस्टेबल महेंद्र कुमार द्वारा ग्राम हाफिजपुर में महिलाओं, बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया।

    जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराने हेतु शासन द्वारा जारी महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन 1090, यूपी 112,181, 1076 आदि नंबर युक्त पैंपलेट वितरित कर निरन्तर जागरूक किया जा रहा है।

    साथ ही गली, मोहल्लों, बाजारों, सड़कों पर वेवजह घूम रहे लड़कों, शोहदों से पूछताछ कर वेवजह इधर-उधर न घूमनें की सख्त हिदायत दी गयी। वर्तमान में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी अनजान व्यक्ति से अपना ओटीपी शेयर न करें। यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो वह तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करायें।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला