Tag: Incomplete preparations for Govind Saheb fair

  • गोविन्द साहब मेले की तैयारियां अधूरी

    गोविन्द साहब मेले की तैयारियां अधूरी

    गोविन्द साहब मेले की तैयारियां अधूरी

    ओमकार सिंह
    अम्बेडकरनगर। पूर्वाचल के प्रसिद्ध गोविंद साहब मेले को प्रारंभ होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं परंतु अभी तक जिला पंचायत द्वारा मेले में कोई भी कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। गोविंद साहब मेला सेवा समिति अध्यक्ष भोमेंद्र उर्फ पप्पू सिंह की सूचना के अनुसार विगत दिनों गोविंद साहब डाक बंगले में मेले के परिपेक्ष में जिला अधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई थी जिसमें जिलाधिकारी ने जिला पंचायत सहित सभी लोगों को मेले से संबंधित सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया था परंतु अभी तक जिला पंचायत द्वारा कोई भी कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है।

    मेला अध्यक्ष भूमेंद्र सिंह की सूचना के अनुसार जिला पंचायत द्वारा अभी तक मेले में कोई भी कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। जैसे डाक बंगले की साफ-सफाई, मेले में आने वाले किसी भी रोड की मरम्मत एवं झाड़ियों की सफाई नहीं की गई है तथा विद्युत विभाग द्वारा विद्युत कार्य भी अभी तक नहीं किया गया है। ग्राम प्रधानों को भी जिला पंचायत द्वारा अभी तक एनओसी नहीं दी गई है जिसके कारण ग्राम प्रधान द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। मेले के शौचालय के लिए साफ-सफाई नहीं की गई है। गोविंद साहब में केवल अभी तक गोविंद मठ की साफ-सफाई का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।

    गोविंद सरोवर का पानी निकाला जा चुका है एवं गोविंद सरोवर की सीढ़ियों की साफ-सफाई अंतिम दौर में है तथा कुछ ग्राम प्रधानों द्वारा सरकारी हैंडपंप की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। मेला प्रभारी कृपा शंकर यादव मेले में उपस्थित रहकर गोविंद मठ के कार्यो को कराने में लगे हुए हैं। मेला सेवा समिति अध्यक्ष भूमेंद्र सिंह एवं मेला व्यवस्थापक आशु सिंह सहित सेवा समिति के सभी सदस्यों ने शासन प्रशासन से अपील किया कि मेला प्रारंभ होने से पूर्व मेले की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला