Tag: In case of any dispute or complaint on the voter list

  • मतदाता सूची पर किसी विवाद या शिकायत की स्थिति मे नपेंगे संबंधित सचिव: एडीओ

    मतदाता सूची पर किसी विवाद या शिकायत की स्थिति मे नपेंगे संबंधित सचिव: एडीओ

    मतदाता सूची पर किसी विवाद या शिकायत की स्थिति मे नपेंगे संबंधित सचिव: एडीओ

    हरहुआ में सहकारी समितियों पर अनंतिम सूची का हुआ प्रकाशन
    अतुल राय
    हरहुआ, वाराणसी। सहकारी समितियों की निर्वाचन प्रक्रिया आज हरहुआ की सभी दस समितियों पर अनंतिम सूची के प्रकाशन के साथ ही औपचारिक रूप से शुरू हो गई। एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने बताया कि आज कुल ग्यारह मे से दस समितियों में अनंतिम सूची का प्रकाशन निर्वाचन अधिकारियों द्वारा कर दिया गया।

    एक समिति गोसाईपुर मोहाव के संचालक मंडल का कार्यकाल बाकी होने के कारण अभी वहाँ चुनाव बाद में कराए जाएंगे। एडीओ सहकारिता ने बताया कि कल रविवार को अनंतिम सूची पर आपत्ति प्राप्त की जाएगी और सोमवार 13 मार्च को आपत्तियों के निस्तारण के बाद शाम को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। नामांकन पत्र मंगलवार 14 मार्च को विकासखंड मुख्यालय पर स्वीकार किए जाएँगे।

    यदि आवश्यक हुआ तो आगामी शनिवार 18 मार्च को संचालक पद हेतु मतदान समिति मुख्यालय पर होगा और उसके अगले दिन रविवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने सभी सचिवों को आगाह किया कि मतदाता सूची तैयार करने मे पारदर्शिता और ईमानदारी का विशेष ध्यान दें अन्यथा किसी शिकायत या विवाद की स्थिति मे संबंधित सचिव का दायित्व निर्धारित करते हुए उसे समिति की सेवा से स्थाई रूप से पृथक करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला