विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
रौशन कुमार
कौआकोल, नवादा (बिहार)। प्रखण्ड के इंटर विद्यालय कौआकोल में बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्याम वर्मा ने बताया कि विद्यालय के 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर विभिन्न थिमों पर अपना कला का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने गोलाकार चक्र, भारत माता, भारत का नक्शा, दीपक, चक्र, चंद्रयान-3, जलता दीपक आदि चित्र बनाकर प्रस्तुत किया। इस मौके पर विद्यालय के सहायक शिक्षक विमल कुमार, मो. रेयाजुल्लाह, उदल राम, मुकेश कुमार, लिपिक गोपाल शरण आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












