छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके मोहा मन

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके मोहा मन

तेजस टूडे सं.
विकास यादव
नौपेड़वा, जौनपुर। आज के नन्हे-मुन्ने बच्चें ही कल के देश के कर्णधार है। इन्हें आज हम जैसा संस्कार देंगे कल वे वैसे ही ढल जाएंगे। उक्त बातें एमएसडी इंटरनेशनल स्कूल रस्तीपुर नौपेड़वा विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने रविवार को वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही।
उन्होंने आगे कहा कि आज विद्यालय का विकास देख मन बाग-बाग हो गया। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत जल संचय, पर्यावरण संरक्षण जैसे ज्ञानवर्धक प्रस्तुति को देख सराहना किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रस्तुतियां पेश कर अभिभावकों का मन मोह लिया। बेहतरीन अभिनय करने वाले बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्थापक रामनाथ निगम, विनोद निगम, अध्यक्ष डॉ. पारसनाथ निगम, एमडी अमन निगम, प्रधानाचार्य अरविंद यादव, रिंकू निगम, अभिनय सिंह, ब्रह्मदत्त, अंजली, रुचि मिश्रा, अंशिका यादव, मिथिलेश मिश्र, आशीष यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक मिश्र ने किया। अन्त में प्रबन्धक डॉ. अजय निगम ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA