HomeTrendingबाल श्रम के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही, बाल श्रमिकों को कराया गया अवमुक्त

बाल श्रम के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही, बाल श्रमिकों को कराया गया अवमुक्त

  • बाल श्रम के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही, बाल श्रमिकों को कराया गया अवमुक्त

  • सजा से बचना है तो काम बन्द करो, बच्चों को शिक्षा के अनुबंध से जोड़ो

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। बाल श्रम उन्मूलन रोकथाम हेतु जनपद स्तर पर अभियान चलाए जाने, बालकों एवं किशोर श्रमिकों के अखिल भारतीय स्तर पर बचाव पुनर्वास अभियान, छोटे बड़े प्रतिष्ठान, कारखानों, उद्योगों, दुकानों, निर्माण स्थलों आदि क्षेत्र के निर्माण में बालश्रम/भिक्षावृत्ति, नशे के विरुद्ध’,थाना ए0एच0टी0 टीम जनपद बहराइच, श्रम विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन, देहात इंडिया व प्रथम संस्था बहराइच की संयुक्त टीम द्वारा थाना रिसिया क्षेत्र रिसिया मोड़ पर बाल श्रमिक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू अभिय़ान के दौरान रिसिया मोड़ चौराहा से कुल 05 नाबालिग बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराते हुए रेस्क्यू किया गया एवं नियोक्ताओं के विरुद्ध श्रम विभाग की टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। उपरोक्त अभियान में श्रम अधिकारी सूरज तिवारी, देहात इंडिया से अमरेश कुमार, देवेश तिवारी, AHTU टीम प्रहलाद सिंह, प्रभारी रीना, सूर्यकांत, आसिफ अहमद, प्रथम संस्था से राकेश चौबे आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read