डीएम की अध्यक्षता में स्टेयरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

डीएम की अध्यक्षता में स्टेयरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में मंगलवार को बाढ़ नियंत्रण के सम्बन्ध में स्टेयरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने बाढ़ के पूर्व व बाढ़ के बाद के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि बाढ़ के बाद पशुओं का चारें व टीकाकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि यमुना नदी के किनारे पूर्व में आई बाढ़ों की लिस्ट बनाकर चिन्हित करें व नाविको की सूची भी तैयार रखें।

उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय कटान रोकने के लिए बोरों व अन्य संसाधन पर्याप्त तैयार रखें। साथ ही जिन ग्राम सभाओं में पानी से घिरे थे उन्हें भी चिन्हित करें। उन्होंने कहा कि बरसात से पूर्व बाढ़ वाले क्षेत्रों में ऊंचे स्थलों का भी चिन्हकन करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में ओहन बांध, बरुआ बांध, गुंता बांध पर वायरलेस सेट स्थापित भी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि आपदा सम्बन्धित राहत का टेंडर एक महीने के अंदर सुनिश्चित कराएं। साथ ही बाढ़ के समय आवश्यक सामग्री की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक दावाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। बांधों पर चल रहे सभी प्री मानसून सत्र से पहले निरीक्षण कर मरम्मत कार्य पूर्ण कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना जनपद तहसील पर प्रशासनिक विभाग द्वारा तथा सिंचाई विभाग द्वारा कर्मचारियों की ड्यूटी एवं दूरभाष नंबर की सूची भी तैयार कराएं। साथ ही कहा कि सभी तहसीलों में नायब तहसीलदार को नोडल अधिकारी बनाएं। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय को निर्देशित किया कि बाढ़ के समय सुरक्षा के लिए आवश्यकता पड़ने पर पीएसी एवं पुलिस, होमगार्ड एवं पेट्रोलियम की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया कि यमुना किनारे ट्रांसफार्मर का लोड अगर कम है तो उसे बढ़ाएं। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात से पूर्व सभी कूपों में ब्लीचिंग पाउडर का धोल डालना सुनिश्चित करें। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों को जो कार्य दिया गया है वह कार्य समय से पूर्ण कराएं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय, उप जिलाधिकारी राजापुर प्रमोद कुमार झा, जिला विकास अधिकारी राजकुमार त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुभाष चंद्र, जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लव प्रकाश यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent