प्रदेश किसान मोर्चा के ‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’ का हुआ समापन

प्रदेश किसान मोर्चा के ‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’ का हुआ समापन

इं. आरके जायसवाल
पटना। ग्राम परिक्रमा यात्रा के समापन पर रविवार को दरभंगा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई मे वेनीपुर के बाबा नागार्जुन कर्पुरी स्टेडियम से विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गई। इसमें प्रदेश के कई गणमान्य व जनप्रतिनिधियों सहित हजारों की संख्या में आस—पास के क्षेत्रों से किसानों ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया। दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया। उनके साथ किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर उर्फ नुनु, लोकसभा प्रभारी प्रफुल ठाकुर, किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अश्वनी यादव, जिला महामंत्री मुनीन्द्र यादव, अश्वनी सारंगी, राधेश्याम झा, शिवशंकर मिश्र, हीरा लाल यादव, हीरा लाल, कामती सहित दरभंगा जिला किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी भाग लिये। रैली का समापन शिबनगर घाट उच्च बिद्यालय के नजदीक हुई जहां नुक्कड़ सभा का भी आयोजन हुआ।
गौरतलब हो कि फरवरी से भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’ अभियान शुरू किया गया था। लगातार एक महीने तक चलने वाली इस यात्रा में कृषि के विकास कार्यों की जानकारी सहित समस्याएं, आकांक्षाएं व किसानों के हितों के मद्देनजर किया गया था। बिहार बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह व उपाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर उर्फ नुनु ने हमारे सहयोगी व समाजसेवी इं. आरके जायसवाल से बातचीत में सामूहिक रूप से बताया कि यह किसानों के हितों के उद्देश्य से चलाई गई यात्रा प्रदेश में नया क्रितीमान स्थापित किया है। साथ ही देश व प्रदेश के किसानों के लिए बहुत बड़ी संदेश है। सभी संगठित होकर अभियान में शामिल होकर प्रदेश के किसानों कि हौसला के साथ उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सफलता हासिल किया है। साथ उन्होंने इस अभियान यात्रा को सफल बनाने में सभी सहभागीयों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent