एसपी ने अपराध गोष्ठी में दिया आवश्यक दिशा निर्देश
सैनिक सम्मेलन में सुनीं समस्याएं
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स सभागार में अपराध व कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में गोष्ठी की गई। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थानों द्वारा विवेचनाओं के निस्तारण, कानून व्यवस्था, माल निस्तारण के सम्बन्ध में की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में समीक्षा की गई।
गम्भीर अपराधों के घटित होने पर तत्काल मौके पर जाने एवं आवश्यक कार्यवाही किये जाने, एफ.आई.आर. का शत-प्रतिशत पंजीकरण किये जाने, आई.जी.आर.एस. पोर्टल की शिकायतों तथा अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किये जाने, वेरीफिकेशन सम्बन्धित प्रकरण शीघ्र निस्तारित करने, शातिर अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखने, भूमि विवाद के प्रकरणों को राजस्व विभाग से सामन्जस्य स्थापित कर मौके पर जाकर निस्तारित कराने, यू0पी0-112 के कर्मचारियों की सतर्कता परखने एवं उनका रिस्पान्स टाईम सुधारे जाने, विवेचनाओं की गुणवत्ता को सुधारे जाने, किरायेदारों, नौकरों के सत्यापन की कार्यवाही किये जाने, थाने के अभिलेखों को अद्यावधिक किये जाने एवं किसी भी कार्यालय या थाने पर आने वाले लोगों के साथ शालीनतापूर्ण व्यवहार व उनकी समस्याओं का थाने स्तर पर ही निस्तारण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन कर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गयी तथा उनकी समस्या के निस्तारण हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












