जल शक्ति मंत्री ने बाढ़ परियोजनाओं का जाना हाल
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। राज्य मंत्री जल शक्ति विभाग द्वारा तटबंध मार्ग से चलते हुए एल्गिन ब्रिज के अपस्ट्रीम में चल रही बाढ़ सुरक्षात्मक परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्पादित कार्य पर सन्तोष व्यक्त करते हुए कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देश दिये गये। निरीक्षण के पूर्व मंत्री ने तहसील रामनगर में स्थित निरीक्षण भवन में बाढ़ परियोजनाओं तथा बाढ़ से निपटने हेतु अधिशासी अभियन्ता एवं उपजिलाधिकारी रामनगर द्वारा की गयी तैयारियों की समीक्षा करते हुए जल शक्ति विभाग के अन्तर्गत लघु सिंचाई एवं नलकूप के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों के सम्बन्ध में बैठक की गयी। बाढ़ कार्य खण्ड के अधिशासी अभियन्ता शशिकान्त सिंह ने घाघरा नदी के पानी से वर्षा ऋतु में जनमानस की सुरक्षा हेतु कटाव निरोधक कार्यों की जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी, रामनगर तान्या, राकेश वर्मा, अधिशासी अभियन्ता, बाराबंकी प्रखण्ड शारदा नहर, नवनीत कुमार, अधिशासी अभियन्ता शारदा सहायक खण्ड-28 हैदरगढ़, अच्युदानन्द, अधिशासी अभियन्ता नलकूप खण्ड तथा अमित कुमार, अधिशासी अभियन्ता जल निगम संदीप कुमार, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












