बालश्रम एवं बाल विवाह की रोकथाम के लिये चलाया गया अभियान

बालश्रम एवं बाल विवाह की रोकथाम के लिये चलाया गया अभियान

एम. अहमद/नसीम अहमद
श्रावस्ती। बालश्रम की रोकथाम व बाल विवाह रोकने हेतु शासन द्वारा 1 से 30 जून चलाये जा रहे विशेष बालश्रम उन्मूलन अभियान, बचपन बचाओ आंदोलन व बाल विवाह रोकथाम के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशानुसार तथा नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण यादव के मार्गदर्शन में जनपद में चलाये जा रहे बाल श्रम उन्मूलन/बाल भिक्षा उन्मूलन उत्सव अभियान व बाल विवाह रोकथाम अभियान में प्रभारी थानाध्यक्ष एएचटीयू मय टीम, बाल कल्याण अधिकारी थाना सोनवा, चाइल्डलाइन देहात व एनजीओ देहात की संयुक्त टीम द्वारा थाना सोनवा अंतर्गत चिचड़ी चौराहा, चंदरखा बुजुर्ग चौराहा, तुलसीपुर चौराहा, बस स्टैंड, ढाबा आदि स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम व चेंकिग अभियान चलाया गया।

अभियान के अन्तर्गत थाना एएचटीयू टीम द्वारा दुकानदारों/होटल ढाबों के मालिकों व मोटर सर्विस दुकानदारों को हिदायत दी गयी कि कोई बाल श्रमिक को कार्य पर न लगाये, पकड़े जाने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी एवं नाबालिक बालकों से मजदूरी कार्य न कराने सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उक्त अभियान से संबंधित बालश्रम उन्मूलन व बाल विवाह रोकथाम के संबंध में जागरूक करने संबंधी पोस्टरों का चस्पा किया गया। अभियान के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाने से प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार, आरक्षी देवेंद्र कुमार मौर्य, आरक्षी अभिषेक कुमार, महिला आरक्षी अर्जिता देवी, बाल कल्याण अधिकारी उ0नि0 वीरपाल सिंह तोमर, चाइल्डलाइन से युसूफ व एनजीओ से ओंकार नाथ चौधरी, प्रेम गिरी, मां सरस्वती बालिका शिक्षा समिति से श्रवण श्रीवास्तव मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला