मल्हनी विधानसभा की सपा कार्यकारिणी घोषित
अब संगठन को और मजबूत बनाकर लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी: निजामुद्दीन
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। समाजवादी पार्टी ने 367 मल्हनी विधानसभा कार्यकारिणी की घोषणा कर दिया। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की सहमति से जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के अनुमोदन के बाद की गयी। घोषणा के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी के अलावा संगठन में उपाध्यक्ष पद के लिये र गुलाब चन्द्र तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद निषाद, छोटे लाल पाल, मोहम्मद इस्लाम, अवनीश सरोज सहित 10 से ज्यादा लोगों को जिम्मेदारी मिली है।
वहीं विधानसभा महासचिव की कमान रामयश यादव को दोबारा दी गयी। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी के लिये महेंद्र प्रसाद यादव पर भरोसा जताया गया। कार्यकारिणी में आगामी चुनाव को देखते हुए पीडीए सहित सभी वर्ग के लोगों को सम्मान देने का प्रयास किया गया है। सामाजिक और जातिगत संतुलन बनाये रखने के लिए सचिव पद की जिम्मेदारी सतीश गौतम, रेवती शंकर रजक, अरविंद अग्रहरि, नंद लाल विश्वकर्मा, विनोद प्रजापति, मनी लाल यादव, फिरदौस अहमद सहित 15 से ज्यादा लोगों को जिम्मेदारी देने के साथ अन्य सभी को सदस्य पद की जिम्मेदारी दी गयी। विधानसभा अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि नये घोषित कमेटी में पुराने साथियों के साथ नये सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी मिलने से पार्टी और संगठन को गतिशील और मजबूत बनाकर लक्ष्य हासिल करने में पूरी मदद मिलेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











