अब तक साढ़े 5 करोड़ श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन

अब तक साढ़े 5 करोड़ श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन

साढ़े 4 लाख वीआईपी भी टेक चुके हैं मत्था
बॉलीवुड व क्रिकेट जगत की हस्तियों ने भी दर्शन करके खुद को किया धन्य
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद देश-विदेश में बैठे श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी है। दिव्य-भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद अब तक करीब साढ़े 5 करोड़ श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर दर्शन-पूजन कर चुके हैं। ऐसा नहीं है कि यहां आने वालों में सिर्फ आम आदमी ही शामिल है। माननीयों का भी यहां अक्सर तांता लगा रहता है। अब तक साढ़े 4 लाख के करीब वीआईपी अयोध्या पहुंचकर रामलला का दर्शन पूजन कर चुके हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री व राज्यों के गवर्नर या फिर मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। फिल्म, व्यापार व खेल जगत की हस्तियों का आना-जाना भी लगा रहता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दे रखा है कि किसी को भी दर्शन में परेशानी नहीं होनी चाहिए।
भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद देश-दुनिया मे अयोध्या एक बड़ी धार्मिक नगरी के रूप में उभरी है। अयोध्या के सफर को आसान बनाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट से कनेक्टिविटी को सुलभ बनाया गया है। 22 जनवरी 2024 को भव्य मंदिर में रामलला को विराजमान कराया गया था। मंदिर के लोकार्पण के वक्त ही देश-दुनिया के तमाम नामचीन लोग पहुंचे थे। उसके बाद से वीआईपी के आने का सिलसिला बढ़ता ही गया। देश के लगभग सभी राज्यों के राज्यपाल व मुख्यमंत्री यहां पहुंच चुके हैं। यही नहीं, कई राज्यपाल तो दो-दो बार आकर परिवार के साथ दर्शन कर चुके हैं।

——इनसेट——
बॉलीवुड व क्रिकेट जगत की हस्तियों का लगा रहता है आना-जाना
राम मंदिर के उद्घाटन के वक्त बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से लेकर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर जैसी हस्तियां अयोधया पहुंची थी। उसके बाद से नामचीनो के आने का क्रम जारी है। हाल ही में गोविंदा, अनुष्का शर्मा व विराट कोहली भी राम मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे।

सभी को सुरक्षा मानकों के हिसाब से कराया जा रहा दर्शन: मण्डलायुक्त
मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि लगभग अब तक साढ़े 5 करोड़ श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं। अयोध्या पहुंचने वालों में सर्वाधिक तीर्थ यात्री शामिल है। हमारी कोशिश रहती है कि सभी को सुरक्षा मानकों के अनुसार दर्शन कराया जाए। वीआईपी की संख्या भी कम नहीं है। अब तो प्रथम तल पर राजाराम भी विराजमान हो गए हैं। यह निश्चित है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ जाय।

——इनसेट——
डबल इंजन की सरकार में सभी को मिल रहा सुलभ दर्शन
राम मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद ऐसा नहीं है कि यहां वीआईपी ही अच्छे से दर्शन कर पा रहे हैं। यहाँ आम हो या खास सभी को सुलभ दर्शन प्राप्त हो रहा है। इसके लिए आनलाइन पास की भी व्यवस्था की गई है।

——इनसेट——
बन रहा आधुनिक वीआईपी गेस्ट हाउस
अयोध्या में वीआईपी की बढ़ती संख्या व सुरक्षा को देखते हुए योगी सरकार यहां पर एक अत्याधुनिक वीआईपी गेस्ट हाउस का निर्माण करा रही है। करोड़ों की लागत से तैयार होने वाले गेस्ट हाउस को पांच ब्लॉक में बांटा गया है जिसमें प्रधानमंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के ठहरने के इंतजाम होंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA