Homeबाराबंकीभाई की पिटाई से बहन की हुई थी मौत

भाई की पिटाई से बहन की हुई थी मौत

भाई की पिटाई से बहन की हुई थी मौत

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला पुलिस द्वारा बहन की हत्या करने वाले भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थाना क्षेत्र के गैसापुर निवासी मोहर्रम अली द्वारा अपनी 22 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। विगत 2 फरवरी को गुमशुदा का शव सुबली नदी से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

स्वाट टीम व मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मृतका के भाई इसरार पुत्र मोहर्रम अली निवासी गैसापुर थाना को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल डण्डा व साइकिल बरामद की गई। अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया गया कि उसकी बहन अक्सर शाम व रात को घर पर नहीं रहती थी जिससे नाराज होकर इसरार ने विगत 25 जनवरी को अपनी बहन को डांटते हुए डण्डे से मारने लगा तो सिर पर चोट आई और उसकी मृत्यु हो गयी।

अभियुक्त ने बचने के लिए शव को झोपड़ी में छुपा दिया और घर पर अपनी बहन के गायब हो जाने के बारें में बताया जिससे उसके परिवारीजन खोजबीन करने लगे एवं पुलिस को सूचना दी गई। इधर रात्रि में सभी के सो जाने पर इसरार ने बहन के शव को साइकिल से ले जाकर सुबली नदी में फेंक दिया और अपने बचने के लिए उसका दुपट्टा एवं चप्पल को नदी के किनारे रख दिया था।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read