श्री सेवार्थ फाउण्डेशन ने कन्या विवाह में किया कन्यादान
कहा— आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्याओं का निरन्तर करेंगे कन्यादान
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। श्री सेवार्थ फाउंडेशन द्वारा काशीराम निवासी एक गरीब परिवार की कन्या दिलीप कुमार पुत्री लक्ष्मी देवी के विवाह में कन्यादान किया गया।
फाउंडेशन की ओर से कन्या को उपहार स्वरूप 11 साड़ियां, 6 बिछिया, डिनर सेट, श्रृंगार का सामान, शगुन का लिफाफा एवं ग्रहस्ती में उपयोग होने वाला अन्य आवश्यक सामान भेंट किया गया। संस्थाध्यक्ष प्रथम श्रीवास्तव ने बताया कि किसी भी कन्या को उसकी शादी के खर्च की वजह से बोझ नहीं समझना चाहिए। ये फाउंडेशन आगे भी आर्थिक रूप से कमजोर निर्धन परिवार की कन्याओं का कन्यादान करेगी। इस पुनीत कार्य में संस्था के संरक्षक अधिवक्ता राकेश सिंह, केके श्रीवास्तव, सचिव आशीष निगम, माला अवस्थी, नीलम गुप्ता, नाज खान, दीपक सोनी , हिमांशु कश्यप आदि ने योगदान दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






