शब्दम् ने मेधावियों का किया सम्मान
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। साहित्य-संगीत-कला को समर्पित संस्था शब्दम् द्वारा हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हाईस्कूल व इण्टरमीडिए के हिन्दी विषय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने, वाले 205 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, साथ ही इस अवसर पर ‘हिन्दी प्रेम और एकत की भाषा’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
विद्यार्थी हिन्दी सम्मान के पीछे संस्था का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में हिन्दी को गौरव की भाषा बनाना है। इस अवसर पर शब्दम् अध्यक्ष किरण बजाज ने अपने आडियो संदेश में कहा कि हिंदी में आज बहुत सम्भावनाएँ पैदा हो गई हैं। इण्टरनेट, आईपेड, मोबाइल, एआई एवं ट्रांसलेशन बहुत अधिक हो रहा है। पूरा विश्व आज भारत की ओर देख रहा है क्योंकि यहां का मार्केट बहुत सशक्त हो रहा है, इस कारण जनसाधारण में पहुंच बनाने के लिए हिन्दी समझ रखना बहुत आवश्यक हो गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डाॅ. महेश आलोक ने सभी बच्चों को हिन्दी सम्मान व हिन्दी में अच्छे अंक लाने के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द तिवारी ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ उनके हिन्दी शिक्षक एवं अभिभावक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













