श्री आदिशक्ति मां दुर्गा धाम में सेवाभावी चैरिटेबल ट्रस्ट करायेगा महायज्ञ
जितेन्द्र सिंह चौधरी/विनय सिंह
हरहुआ, वाराणसी। स्थानीय विकास खण्ड के देवनाथपुर ग्रामसभा में स्थित ॐ श्री आदिशक्ति मां दुर्गा धाम सेवाभावी चैरिटल ट्रस्ट द्वारा निर्मित मंदिर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजक धर्मराज सिंह उर्फ ने बताया कि मां आदिशक्ति मां दुर्गा धाम देवनाथपुर हरहुआ स्थित मन्दिर प्रांगण में 8 से 17 नवम्बर तक सहस्त्र चंडी महायज्ञ, भव्य पवित्र कलश यात्रा,संत प्रवचन देवी भागवत, शिवपुराण श्री राम कथा एवं अन्नपूर्णा सवालाखी भंडारे का आयोजन माता जी के कृपा रूपी दिशा निर्देशन व आशीर्वाद से आयोजित हुआ है। यह संपूर्ण कार्यक्रम राष्ट्र कल्याण के लिए राष्ट्रीय ऋषि महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री श्याम दास जी महाराज श्री शिष्य का दानी श्याम मंदिर खाटू श्याम जी बावरी धाम सिंगर राजस्थान के सानिध्य में होना निश्चित हुआ है। सनातन धर्म का सर्वश्रेष्ठ स्वरूप यज्ञ सहस्त्र चंडी महायज्ञ अपने आपमें एक अद्भुत बहुत बड़ा पवित्र यज्ञ है। यहां यज्ञ होता है। वहां का संपूर्ण वातावरण मदेवमय हो जाता है। यश वेदी में स्वाहा कर देवताओं को आह्वान स्वरूप भोजन परोसने से मनुष्य को सभी प्रकार के कष्ट दुख दरिद्र से छुटकारा मिल जाता है। जब अपने और अपने तमाम पूर्वजों के पूण्य का फल इकट्ठा होता है तभी किसी महायज्ञ में सम्मिलित होने का परम सौभाग्य प्राप्त होता है। इस आयोजन में दूर—दूर से लोग आने वाले हैं। इस अवसर पर आयोजक शैलेश सिंह, सुभाष सिंह सहित धाम से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं भक्त उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।