वृद्ध की हत्या से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

वृद्ध की हत्या से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

तेजस टूडे ब्यूरो
उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के बोगना गांव में 70 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई है। मृतक जयकरण राम रविवार रात घर पर खाना खाने के बाद अपने ट्यूबवेल पर सोने गए थे। सोमवार सुबह खेत की ओर गये ग्रामीणों ने उन्हें खून से लथपथ अवस्था में पाया।

——इनसेट———
गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जयकरण राम दो पुत्रों के पिता थे। बड़ा बेटा लाल बहादुर, जो विदेश में काम करता है, इन दिनों घर पर मौजूद है। छोटा बेटा जंग बहादुर दिल्ली रोडवेज में कार्यरत है।

——इनसेट——
पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम जुटी जांच में
घटना की सूचना पर मरदह पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया। मरदह थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

——इनसेट——
ग्रामीणों का बयान
गांव के लोगों ने बताया कि जयकरण राम मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है लेकिन घटना के पीछे के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA