HomeJaunpur11 सूत्रीय मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर हुआ धरना

11 सूत्रीय मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर हुआ धरना

11 सूत्रीय मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर हुआ धरना

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अपनी 11 सूत्रीय मांगों एवं जनपदीय समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर हुआ। आयोजित धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने किया जहां अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह और संचालन लाल बहादुर विश्वकर्मा जिला मंत्री ने किया।
आयोजित धरने के माध्यम से 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सह जिला विद्यालय निरीक्षक विवेक सिंह वित्त एवं लेखाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता करके जनपदीय समस्याओं का निस्तारण कराया गया। धरने को पंकज सिंह, अंबर सिंह, रिंकू सिंह, कोषाध्यक्ष सुधेन्दु सिंह, संदीप सिंह, संतोष सिंह, अशोक हवलदार, श्रीप्रकाश यादव, चंदन सिंह, अजय सिंह, शिवपूजन सिंह, अजय श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया।
धरने में प्रमुख मांग अहर्ताधारी कर्मचारियों की शिक्षक पद पर पदोन्नति, अवकाश नगदी कारण, प्रबंध समिति में भागीदारी, बदौलत के उपरांत 22 बी का लाभ, राज्य कर्मचारियों के बाद चिकित्सा बीमा आद आदि मांग है। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सितंबर माह में शिक्षा निदेशालय पर धरना दिया जाएगा। इसके उपरांत प्रदेश स्तर पर कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read