समाज को विशेष शिक्षाप्रद दिशा देता है संघ: हेमराज

समाज को विशेष शिक्षाप्रद दिशा देता है संघ: हेमराज

शिवमगंल अग्रहरि
चित्रकूट। जिला मुख्यालय के धुस मैदान स्थित श्रीराम शाखा प्रभात में गुरूवार को हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव का आयोजन हुआ जहां छत्रपति शिवाजी महाराज के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संघ के विभाग सह समरसता प्रमुख अधिवक्ता हेमराज सिंह ने कहा कि भारत में सामान्यतया प्रत्येक दिन उत्सव के रूप में मनाया जाता है किन्तु राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने वर्ष में विशेष शिक्षाप्रद समाज को दिशा देने वाले 6 उत्सवों को शाखाओं में मनाने का निर्णय किया है जिसमें पहला उत्सव चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को नव वर्ष के रूप में वर्ष प्रतिपदा के नाम से मनाया जाता है। दूसरा उत्सव ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी प्रकार अषाढ शुक्ल पूर्णिमा को गुरू पूर्णिमा, श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को रक्षाबन्धन, अश्वनी शुक्ल दशमी को विजया दशमी और सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायन की ओर प्रवेश करते समय मकर संक्रान्ति का पर्व मनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि भारत में हिन्दू साम्राज्य की स्थापना छत्रपति शिवाजी महाराज ने दिनोत्सव में की थी। मुस्लिम आक्रांताओं से लोहा लेने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज ने समाज के सभी वर्गों को जोडकर गोरिल्ला युद्ध किया था। उन्होंने औरंगजेब के सिपहसालार साहिस्ता खान, अफजल खान आदि का वध करने के बाद उनका सिर चौराहों में टांगकर मुस्लिम आक्रांताओं को चुनौती दी थी। छत्रपति शिवाजी महाराज हिन्दूत्व और भारत माता के लिए पूरी तरह समर्पित थे। उनके जन्म के समय यहां के कुछ राजा विदेशी सत्ता की चाकरी करते थे। वर्तमान के युवाओं को छत्रपति शिवाजी महाराज के पदचिन्हों पर चलते हुए राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने में सहभागी बनना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन मुख्य शिक्षक अजय मौर्य ने किया। इस अवसर पर अधिवक्ता रामप्रकाश अग्रवाल, प्रदीप निगम, सुशील सिंह, प्रभाकर चौधरी, राजेश गर्ग सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसके पहले कार्यक्रम का प्रारम्भ ध्वजारोहण और छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ जिसके बाद समापन संघ की प्रार्थना के साथ हुआ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent