शातिर गौ तस्करों से सलोन पुलिस की हुई मुठभेड़
दो के पैर में लगी गोली, एक मौके से फरार
गौ-तस्करों से बांका, बड़ा चाकू, रस्सी, देशी तमंचा, कारतूस बरामद
सलोन ब्लाक के निकट गौवंश का कटा मिला था सिर, पुलिस तस्करों की थी तलाश
तेजस टूडे सं.
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। स्थानीय कस्बे में चोरी छिपे काफी अर्से से फल-फूल रहे गौकशी के गोरखधंधे कि भनक लगते ही इंस्पेक्टर शिवशंकर सिंह पिछले एक सप्ताह से रात्रि गश्त खलिहान सूनसान व निर्जन स्थानों पर भी गश्त लगाना शुरू कर दिया।
विदित हो कि बीती 15 मई को सलोन ब्लाक के निकट गौवंश का कटा हुआ सिर बरामद हुआ था। गुरुवार की देर रात भनक लगते ही इंस्पेक्टर शिवशंकर सिंह 3 संदिग्धों को जब झाड़ियों के पास देखा तो टीम के अन्य सिपाहियों व उप निरीक्षको को भी बुला लिया घेराबंदी कर जैसे ही संदिग्धों के पास गये वैसे ही संदिग्धों ने फायरिंग शुरू कर दी। इतने में सलोन पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। मौके पर पहुंचे तो एक संदिग्ध मौके से भाग निकला। दो के पैर में गोली लगी थी।
पूछताछ में दोनों संदिग्धों ने बताया कि गौ-तस्करी की वारदात को अंजाम देने आये थे एक साथी भाग गया । पुलिस ने आनन-फानन में मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को सलोन सीएचसी में भर्ती कराया जहां से दोनों को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिसके बाद दोनों कि जानकारी जब जुटाना शुरू किया तो पता चला कि मुठभेड़ में घायल एक गौ-तस्कर का नाम दिलशाद पुत्र सफीक निवासी अत्तानगर थाना सलोन है। वहीं दूसरे गौ-तस्कर का नाम मोहम्मद निजाम निवासी कस्बा व थाना महराजगंज है। फायरिंग करते हुए फरार तीसरे गौ-तस्कर का नाम रमजान पुत्र हमीम खान निवासी अत्तानगर थाना सलोन है जिसकी तालाश में पुलिस जुटी हुई है।
दबोचे गये दोनों शातिर गौ-तस्करों के पास से दो देशी तमंचा, बांका, बड़ा चाकू, रस्सी बरामद हुआ है। गौतस्करों से मुठभेड़ कर गिरफ्तारी में इंस्पेक्टर शिवशंकर सिंह, उपनिरीक्षक मनोज यादव, उपनिरीक्षक प्रवीण पुंज, कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल अमित सिंह सहित कई अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
——इनसेट——
गौ तस्कर दिलशाद पर पहले से दर्ज हैं 11 मुकदमे, फरार की भी जल्द होगी गिरफ्तारी: एएसपी
इस बाबत एएसपी संजीव सिन्हा ने बताया कि मुठभेड़ में दबोचे गए दिलशाद नाम के अभियुक्त पर सलोन थाना में गैंगस्टर पशु क्रूरता अधिनियम आर्म एक्ट सहित सहित 11 मुकदमा सलोन थाना में पहले से दर्ज हैं। फरार अभियुक्त रमजान की भी पुलिस तालाश कर रही है। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी की जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






