रोटी बैंक ने किया कम्बल वितरण

रोटी बैंक ने किया कम्बल वितरण

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जनपद में विगत वर्षों की भाॅति इस वर्ष भी रोटी बैंक के द्वारा असहाय बेसहारा जरूर बंद लोगों को नि:शुल्क कंबल वितरण किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अखिलेश भदोरिया एसपी ग्रामीण वशिष्ठ अतिथि एसडीम अमित वर्मा सम्मानित अतिथि प्रवीण तिवारी तहसीलदार शिकोहाबाद कीर्ति चौधरी थाना प्रभारी शिकोहाबाद प्रदीप कुमार और अन्य मंचासीन लोगों के द्वारा गणेश भगवान के चित्र पर रोली चंदन से टीका लगाकर पुष्प हार पहनाकर, दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं पर उपस्थित रोटी बैंक के संस्थापक राजीव गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि को गणेश भगवान की प्रतिमा देकर और शॉल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया गया। इसके साथ-साथ रोटी बैंक के अध्यक्ष वरुण सिंगल सचिव नवीन अग्रवाल संयोजक अश्वनी सिंह के द्वारा समस्त मंचासीन लोगों का भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद सर्वप्रथम उपस्थित संत भगवानों को मुख्य अतिथि एवं मंचासीन लोगों के द्वारा किए गए कंबल वितरण किए गए। कड़ाके की ठंड में कंबल मिलते ही उपस्थित महिलाएं युवा बूढ़े बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान एस पी ग्रामीण अखिलेश भदोरिया ने कहा कि इस पुनीत कार्य में सहभागिता देने के लिए मैं रोटी बैंक का शुक्रिया अदा करता हूं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA