कुत्ते को बचाने के प्रयास में रोडवेज बस ट्रैक्टर से टकराई, आधा दर्जन घायल
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जसराना के गांव नगला हंसी में हुए सड़क हादसे में आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई। सवारियां रोडवेज बस में सवार थी। रोडवेज बस शिकोहाबाद से एटा जा रही थी। कुत्ता को बचाने के प्रयास में रोडवेज बस सामने से आ रही ट्रैक्टर से भिड़ गई थी। जानकारी के अनुसार विमadidas yeezy boost 350 v2 mono ice nike air max 270 sale cowboys jersey human hair wigs yeezy shoes under 1000 yeezy shoes for sale custom triathlon jersey florida state jersey air jordan 1 retro high og yeezy boost 350 v2 black snorkel snorkel nike air max 90 futura air max 270 women adidas yeezy 700 v3 iwona wig ला देवी (55) पत्नी दलवीर निवासी मेहनी थाना मारहरा एटा, सपना (32) पत्नी रिंकू यादव निवासी मेहनी थाना मारहरा एटा, उमाशंकर (48) पुत्र नत्थू सिंह निवासी नौरंगाबाद थाना सकीट एटा, फूलन सिंह (55) पुत्र परशुराम निवासी खद्रीपुठ थाना बसरेहर इटावा, हेमराज सिंह (60) पुत्र डंबर सिंह निवासी उतवल सिंहपुर एका, वीना (23) पत्नी गुलशन यादव निवासी श्योमई थाना खैरगढ़ अन्य सवारियों के साथ एटा डिपो की बस से एटा जा रही थी।एटा शिकोहाबाद मार्ग के गांव नगला हंसी के पास बस के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। बस के सामने कुत्ता आने से चालक ने उसको बचाने का प्रयास किया। जिसके चलते बस अनियंत्रित हो गई और ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। रोडवेज बस के ट्रैक्टर ट्राली से टकराने पर जहां ट्रैक्टर के चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं क्रेन के माध्यम से बस और ट्रैक्टर को अलग कर यातायात को भी सुचारू करवाया। इस दौरान आधा घंटे से भी अधिक समय तक एटा शिकोहाबाद मार्ग पर यातायात बाधित रहा। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कुत्ते को बचाने के प्रयास में रोडवेज बस और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई थी। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। यातायात को सुचारू कर दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।