ऋषभ ने वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया झांसी का मान

ऋषभ ने वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया झांसी का मान

मुकेश तिवारी
झांसी। आगरा में आयोजित राज्यस्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में झाँसी मण्डल का प्रतिनिधित्व करते हुए ऋषभ यादव ने 89 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर झाँसी नगर का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 27 नवंबर से आगरा एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की गई थी। पहूज खोडन निवासी ऋषभ के पिता देवी सिंह यादव भी कुश्ती के पूर्व पहलवान रहे हैं।

इस प्रतियोगिता में ऋषभ के साथ भाग लेने गए आयुष यादव ने भी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया, पर वे पदक से वंचित रहे। ऋषभ की शानदार उपलब्धि पर जिला भारत्तोलन संघ के सचिव संजीव अग्निहोत्री व संघ के अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और भविष्य की प्रतियोगिताओं में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला