माताओं—बहनों का सम्मान उनका उत्थान मोदी की गारण्टी

माताओं—बहनों का सम्मान उनका उत्थान मोदी की गारण्टी

उग्रसेन सिंह
जखनिया, गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात से नारी बंधन महिला सशक्तिकरण रैली को संबोधित किया जिसका लाइव प्रसारण जखनियां ब्लाक सभागार में एलईडी के माध्यम से हुआ और सभागार में उपस्थित नारी शक्ति माताओं—बहनों ने सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह विशाल कार्यक्रम इस बात का साक्षी है कि बीजेपी कैसे नारी शक्ति को विकसित भारत की शक्ति बना रहा है। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित करना देश भर में 19- 20 हजार स्थान पर पर महिला समूह एक कार्यक्रम से जुड़े हो, यह हिंदुस्तान के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी घटना है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जितना मान, सम्मान अपने माताओ बहनों के जीवन में आर्थिक उत्थान अनेक योजनाओं का संचालन और उनको शक्ति प्रदान की वह किसी भी सरकार में उनको प्राप्त नहीं हुई। आज हमारी माताएं, बहने व्यक्तिगत रूप से खुद सशक्त है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, जनधन खाते, उज्जवला गैस, कच्चे मकान से पक्का मकान, इज्जत घर, लखपति दीदी सारी सुविधाएं माताओं—बहनों को मोदी सरकार ने दिया है। जो इस देश की आधी आबादी को आरक्षण देने की बात वर्षों से हो रही थी, उस महिला आरक्षण विधेयक को भी मोदी सरकार ने पास कराया। आने वाले समय में महिलाएं सशक्त होंगी। 543 लोकसभा वाली सीटों में 181 सीट महिलाओं की होगी जिसमें से एक तिहाई सीट अपनी शोषित वंचित एससी-एसटी माताओं—बहनों के लिए आरक्षित होंगी। हमारी माताएं, बहने आने वाले समय में नारी समाज के उत्थान के लिए, उनके विकास के लिए खुद कानून बनाएंगी यह मोदी की गारंटी है। इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री राजेश सोनकर, वरिष्ठ नेता दयाशंकर सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मृदुला पांडेय, बीडीओ संजय गुप्ता, महामंत्री पीयूष सिंह, वरिष्ठ नेता अवधेश यति, सुदर्शन यादव, शैलू सिंह, शंभूनाथ त्रिपाठी, अनिता चौहान, मीनू उपाध्याय, रीना यादव, मालती देवी, सुनीता देवी, गायत्री देवी, पूनम देवी, पुनीत सिंह, खिचडू राम सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर एवं संचालन भानु मौर्य ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent