राजद ने आयोजित किया ग्राम चौपाल कार्यक्रम
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। केन्द्र सरकार से देश भर में जातीय जनगणना, बेरोजगारी, कमरतोड़, महंगाई, भ्रष्टाचार, गरीबी व नई शिक्षा नीति के खिलाफ युवा राजद द्वारा नवादा विधानसभा के ग्राम देदौर के मंदिर के प्रांगण में 11 बजे, गोविंदपुर विधान सभा के सुघड़ी हाई स्कूल के प्रांगण में 3 बजे एवं हिसुआ विधानसभा के अकबरपुर प्रखंड में पुस्तकालय भवन सप्तो धोबघटटी के प्रांगण में 1 बजे ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव थे। उन्होंने केंद्र सरकार के नीतियों को ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्राम पंचायतों में जाकर केंद्र सरकार के कुरीतियों को उजागर करने करने का प्रयास किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कौशल राय, प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव, मीडिया प्रभारी नितिन राज यादव, युवा राजद प्रधान महासचिव चंदन चौधरी, युवा राजद मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार, नवादा प्रखंड अध्यक्ष दीपक यादव, अरमान हुसैन, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मेराज गांधी, नगर अध्यक्ष राजू यादव, राहुल मेहता, सोनू पासवान, काजू कुमार, अंकित कुमार, राम प्रवेश पासवान, रितेश कुमार, बविकाश कुमार, रवि पासवान, अरविंद कुमार सहित युवा राजद के तमाम नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












