शारदीय नवरात्रि को लेकर शुरू हुईं तैयारियां
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। शारदीय नवरात्रि को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। विगत 19 वर्षों से श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा सेक्टर 5 बड़ा पार्क आवास विकास कॉलोनी में मां वैष्णो का भव्य दरबार व अमरनाथ गुफा के दर्शन का आयोजन किया जाता है।
यहां पर बल्ली पटरों व टाट के द्वारा भव्य दरबार का निर्माण किया जाता है जो हूबहू माँ वैष्णो के दरबार जैसा होता है। समिति के पदाधिकारी ने आज वाली पूजन करके कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया है। यह भव्य दरबार 20 से 25 दिनों में कारीगरों द्वारा बनाया जाता है। यहां पर नवरात्रि में विभिन्न प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश जायसवाल, कोषाध्यक्ष अंकुर प्रताप, रवि वर्मा, अंशुमान प्रकाश, पवन मौर्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधि—विधान से पूजा—अर्चना के बाद बल्ली पूजन का आयोजन किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













