ट्रिपल हत्याकाण्ड के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ट्रिपल हत्याकाण्ड के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तेजस टूडे सं.
बीके सिंह/केएस यादव
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के महरुपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास रविवार को पुलिस ने ट्रिपल हत्याकांड के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के लिए यह हत्याकांड चुनौती बना हुआ था। ज्ञात हो कि क्षेत्र के मोहम्मदपुर कांध गांव निवासी लालजी तथा उसके दो पुत्रों गुड्डू तथा यादवीर की बीते 25 मई को नेवादा अंडरपास के समीप स्थित कारखाने में लोहे के सरिया हथौड़ा आदि से मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या के बाद 3 नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के विरुध्द मुकदमा दर्ज हुआ था। दो आरोपियों को पुलिस ने 27 मई को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद से ही पुलिस अन्य बदमाशों को पकड़ने के प्रयास में लगी हुई थी।
पुलिस हर सम्भव प्रयास कर रही थी। घटना के खुलासे के लिए सीओ सिटी देवेश सिंह के नेतृत्व में टीमों का प्रयास चल रहा था। रविवार को सीओ सिटी देवेश सिंह को सूचना मिली कि ऊक्त घटना के दो आरोपी प्रिंस निषाद पुत्र सुजीत निषाद निवासी टिसौरी थाना केराकत एवं सौरभ बिंद पुत्र पन्ना लाल निवासी बुमकहां थाना सरपतहां रेलवे ओवरब्रिज के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही सीओ सिटी ने थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह को सूचना देकर तत्काल मौके पर भेजा। थाना प्रभारी एसआई सजंय कुमार, विपुल राय आदि के साथ मौके पर जाकर दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिये। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद किया।
इस घटना के बारे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि घटना के में मुख्य आरोपी अरविंद कुमार नागर उर्फ गोलू पुत्र पलटू राम नागर के साथ यह दोनों बीते 25 मई को सौरभ बिंद तथा प्रिंस निषाद नेवादा अंडरपास के पास स्थित लालजी के कारखाने में पहुंच गये। वहां बाद में अरविंद उर्फ गोलू भी पहुंच गया जहां कमरे के अंदर बैठे लालजी को हथौड़े से हमला करके मार दिया गया। पिता के हमले को लेकर जैसे ही गोलू कमरे की तरफ जाने लगा तभी उसको भी तीनों ने दबाकर मारा। उसके बाद उसके ऊपर हथौड़े से वार कर दिया। वह भी जमीन पर गिर गया जिसको खींचकर लालजी जहां था, वहां सुलाया गया।
इस दौरान खराद मशीन पर काम कर रहा लालजी का छोटा पुत्र यादबीर मौके पर आ गया। उसको भी हथौड़े से मार दिया। उसके बाद तीनों को कमरे में एक साथ सुलाया गया। वहाँ पर भी फिर हथौड़े से मारा गया। सीओ सिटी ने बताया कि हत्याकांड का मुख्य कारण पूछताछ में सामने आया कि जमीनी विवाद तथा पलटू की लड़की को भगाना था। यह बात घर कर गयी थी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA