सर्वोदय सेवा आश्रम की काव्य गोष्ठी सम्पन्न

सर्वोदय सेवा आश्रम की काव्य गोष्ठी सम्पन्न

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। लोकतंत्र के महापर्व को मानते हुए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से हिंदी को प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रभाषा बनाने तथा जल, जंगल, जमीन के साथ माता मंदाकिनी की निर्मलता, अविरलता सफाई के लिए भगीरथ प्रयास करने की जागरूकता के लिए एक काव्य गोष्ठी संपन्न हुई। जिसमें कवियों ने रचानाओं के माध्यम से विचार व्यक्त किये।
इस मौके पर शिवदत्त त्रिपाठी ने कहा कि वोट हमारा अधिकार है। इसको बेकार न करें। साथ ही कचरा, गुटखा व शैंपू से गंदा करने वाले से मंदाकिनी की रक्षा के लिए सावधान किया। तुलसी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष रामलाल द्विवेदी प्राणेश ने कहा कि लोकतंत्र निज बडा विश्व में, सब देशों में शान, चलो मनाएं महापर्व को, बढ़—चढ़कर मतदान। साथ ही मंदाकिनी सफाई के लिए कहा कि देखो, कैसी हालत कर दी, मंदाकिनी के मान की। डाॅ मनोज द्विवेदी ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और नदियों में विकृति आने पर मानव सुरक्षित नहीं रह सकता।
इसी क्रम में नारायण तिवारी ने कहा कि शबरी बनू तो मीठे-मीठे बेर राजा राम को खिलाऊं मैं। रामकिशोर साहू ने कहा कि पैर में छाले पडे तो क्या हुआ, सत्यपथ पर तो चलता रहा। जेपी कुशवाहा, डा विनोद शंकर सिंह ने नीति और यथार्थ को उतारने पर जोर दिया। शेयर अख्तर फराज और राम प्यारे विश्वकर्मा, विक्रम नामदेव की गजलें काफी पसंद की गई। अन्त में अभिमन्यु सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रदर्शन किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent