खोये मोबाइल पाकर लोगों ने जताया आभार
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों द्वारा सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर का उपयोग करके तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के माध्यम से खोये 73 मोबाइल को बरामद किया गया। इन बरामद मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को फोन सौंपे गये। अपने खोये मोबाइल सहित अपना महत्वपूर्ण डाटा वापस पाकर मोबाइल स्वामियों ने खुशी जाहिर करते हुये पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायत तुरंत अपने निकटतम पुलिस स्टेशन या फिर ऑनलाइन रिपोर्ट पर दर्ज करें, ताकि उनके मोबाइल को शीघ्रता से बरामद किया जा सके।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










