एक ही दिन में दूसरी फायरिंग से मचा हड़कम्प, युवक पर झोंकी गयी फायर

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
हमीरपुर। जिले में 24 घंटे के भीतर फायरिंग की दूसरी घटना सामने आने से हड़कंप मच गया। मौदहा में नौ राउंड फायरिंग के बाद अब मुस्करा कस्बे में गोली चलने की घटना हुई।यहां शराब पी रहे एक युवक पर हमलावर ने फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया और बड़ा हादसा टल गया। फायरिंग की आवाज से कस्बे में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही मुस्करा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जिले में लगातार सामने आ रही फायरिंग की घटनाओं से पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है।









