चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन | #TEJASTODAY

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। जेसी वीक के तहत जेसीआई शाहगंज शक्ति के तत्वावधान में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतियोगियों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर एक से बढ़कर एक चित्रकारी किया।
प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम, काजल द्वितीय और ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर अनुपमा अग्रहरि, एकता नीलम, मुन्नी जायसवाल, पूनम गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।
लाइक करके जुड़ जाइए इस पेज से और पढ़िए ब्रेकिग खबरें….
https://www.facebook.com/tejastodaynews/photos/a.2269183029857631/3052811768161416








