हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गुड्डन जायसवाल
हथगाम/फतेहपुर। बीआरसी हथगाम में हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि सीडीपीओ संतोष पाल की उपस्थिति में आयोजित की गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और नोडल शिक्षकों के साथ 10 निपुण बच्चो को अभिभावकों के साथ आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा में माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कन्या हथगाम के बच्चो के द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। सभी एआरपी द्वारा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया गया। ब्लॉक के 2 उत्कृष्ट शिक्षकों शिव शंकर जी प्राथमिक विद्यालय रज्जी और और बृजेश द्विवेदी प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ ने सभी को अपने उत्तरदायित्व को पूरा करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह के द्वारा आंगनबाड़ी और नोडल को मिल कर बच्चो को निपुण बनाने के लिए प्रयास करने के लिये कहा गया। कार्यक्रम के अंत मे खंड शिक्षा अधिकारी जी के द्वारा निपुण लक्ष्य को कैसे प्राप्त करना है। इस पर चर्चा की गई और कार्यक्रम के अंत मे सभी का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में समस्त एआरपी और एलएलबी के नीरज पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, राजीव उमराव उपस्थित थे। कार्यक्रम में बीआरसी के तरफ से टीएलएम मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संचालन में अमित शुक्ला, सौरभ अवस्थी, अमित मौर्य, आशुतोष का योगदान रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला