हमारा लक्ष्य समाज में जागरूकता लाना है: विनय जायसवाल

हमारा लक्ष्य समाज में जागरूकता लाना है: विनय जायसवाल

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
शाहगंज, जौनपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का कार्यकर्ता सम्मेलन नगर में गोरख जायसवाल एवं शशांक सेठ के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश सचिव एवं जिलाध्यक्ष विनय जायसवाल रहे। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि किसी भी संगठन की ताकत संगठन के पदाधिकारी होते हैं। बिना पदाधिकारी के संगठन का विकास संभव नहीं है। संगठन मजबूत है तो बड़े से बड़े कार्य को भी किया जा सकता है। हमारा संगठन एक समूह है जो समाज के लिए लगातार सेवाएं प्रदान करता हैं।
श्री जायसवाल ने आगे कहा कि हम न सिर्फ लोगों की मदद करते हैं, बल्कि उन्हें उनकी समस्याओं का समाधान भी प्रदान करते हैं। हमारा लक्ष्य समाज में जागरूकता लाना है और इसलिए हम आपका स्वागत करते हैं। यदि आप हमारे संगठन के साथ जुड़ना चाहते हैं। हमारे साथ जुड़ने से आप समाज के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं और उन लोगों को मदद कर सकते हैं जिनको आपकी सहायता की जरूरत है। इसी क्रम में जिला प्रवक्ता प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में व्यवसायी वर्ग का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शनि उपाध्याय, जिला संरक्षक राज जायसवाल, जिला प्रवक्ता प्रदीप उपाध्याय, ब्लाक अध्यक्ष मनीष सिंह, ब्लाक अध्यक्ष मोती लाल सोनी, मीडिया प्रभारी प्रेम लाल लाल शर्मा, संचालन प्रभारी चंद्रेश जायसवाल, शशांक सेठ, गोरख जायसवाल, सुभाष गुप्ता, गौरव सिंह, राजेश यादव, सौरभ कुमार, गंगा प्रसाद बिन्द, विष्णु जायसवाल, गणेश चौहान, रूपेश मिश्रा, राहुल गुप्ता, प्रशान्त जायसवाल, अर्पित जायसवाल, राज बहादुर यादव, आशीष जायसवाल, राकेश कुमार, मुंशी राजा, निखिल सोनी, कामता प्रसाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA