HomeTrendingभदोखर थाने के सामने बिक रही अवैध शराब, प्रभारी बने अनजान

भदोखर थाने के सामने बिक रही अवैध शराब, प्रभारी बने अनजान

  • भदोखर थाने के सामने बिक रही अवैध शराब, प्रभारी बने अनजान

  • आबकारी एवं पुलिस की मिलीभगत से कुटीर उद्योग की तरह फल—फूल रहा अवैध शराब का कारोबार

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। जिले की मुखिया के सख्त निर्देशों के बाद जागने वाला आबकारी विभाग कुछेक जगहों पर छापेमारी करके इतिश्री कर लेता है। गौरतलब है कि भदोखर थाना क्षेत्र लंबे अरसे से अवैध शराब के कारोबार का सबसे मुफीद् स्थान बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि भुएमऊ, जगदीशपुर, सनही, भैदपुर, ताला गोपालपुर, कोला हैबतपुर, भदोखर, एक्सना, गढ़ी मुतवल्ली, कोड़र जहानपुर, माखा का पुरवा सहित दर्जनों गांवों में आबकारी और पुलिस की मिलीभगत से कुटीर उद्योग की तरह अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा है।
दिलचस्प है कि भदोखर थाना प्रभारी को इस अवैध कारोबार की जानकारी होने के बाद भी इस पर लगाम नहीं लगाया जा रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। सूत्रों की मानें तो भदोखर थाने के ठीक सामने ही शाम होते ही अवैध शराब के जाम छलकने लगते हैं जिससे आस—पास के संभ्रांत स्थानीय नागरिकों ने कई बार आवाज उठाई लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात वाला ही रहा। अब देखना है कि भदोखर थाना क्षेत्र में पनपे इस काले कारोबार पर कब अंकुश लगाया जाता है?

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read