सड़क हादसे में वृद्ध की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सड़क हादसे में वृद्ध की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के असैथापट्टी गांव के पास एक दर्दनाक घटना घटी जहां हाईड्रा मशीन से कुचलकर एक 60 वर्षीय साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्वर सिंह बुधवार को लगभग 11 बजे निजी कार्य के लिए साइकिल से अखण्डनगर जा रहे थे। उसी दौरान एक गिट्टी लदा डम्फर सड़क पर दाहिनी तरफ गिट्टी गिरा रहा था। राजेश्वर सिंह पैदल बाएं से निकल रहे थे लेकिन हाईड्रा चालक आगे बढ़ने लगा और उन्हें कुचल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचकर शव और मशीन को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दिये। घटना के बाद परिजन शव उठने नहीं दे रहे थे। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी शाहगंज राजेश चौरसिया मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता सहित अन्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद हीं ग्रामीणों ने लाश को उठने दिया। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA