अब गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में एक लाख नगदी सहित 25 लाख रुपये के जेवरात की हुई चोरी
सीओ महिपाल के लचर नेतृत्व से तेजी से बढ रहा अपराधियों का अस्तित्व, दहशत में ग्रामीण
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। अपराधियों के शातिराने अंदाज से वारदात को अंजाम देने की माकूब कला जिले की लालगंज सर्किल क्षेत्र की पुलिस पर भारी पड़ रही है। क्षेत्र में अपराध की बाढ़ से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। चारों तरफ दहशत का माहौल है किंतु एक पुलिसिया वरिष्ठ अफसर हैं जोकि कैमरे के सामने खाकी की तारीफों की कसीदें पढ़ने से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। गांवों में कहावत है की “वे शूर नहीं कहलाते हैं जो अपने आप बखान करें, वो काम नहीं कर सकते हैं जो बातों का भुगतान करें “यह दो लाइन की पंक्तियां जिले के लालगंज सर्किल क्षेत्र के सीओ महिपाल पाठक पर बिल्कुल सही चरितार्थ होती है। क्योंकि ये साहब अपने आप अपने सर्किल क्षेत्र की पुलिस का बखान भी बखूबी से करते हैं और यदि कोई घटना से सम्बन्धित गहनता से जानकारी ले तो बातों का भुगतान करने में ये साहब कभी पीछे नहीं हटते है। लालगंज सर्किल क्षेत्र के सरेनी, गुरबक्शगंज, खीरों और लालगंज चार थाना क्षेत्रों में इन साहब जानकारी में लूट, हत्या, छिनैती, चोरी जैसे बहुतों मामले हुए किंतु जांच करने के बहाने मामलों का अनर्गल व झूंठे तथ्यों से खंडन घटनास्थल पर ही करके वीडियो उपलब्ध करवा देते हैं। जिससे घटना की वास्तविक तथ्य दबकर पुलिसिया तथ्य उभरकर समक्ष आ जाते हैं। अभी हाल ही में लालगंज कस्बे के सर्राफा व्यवसाई से 65 लाख रुपए के जेवरातों की लूट हुई थी वारदात की गूंज लखनऊ मुख्यालय तक गई किंतु अब तक कार्यवाही शून्य है। ना ही दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही हुई और ना ही वारदात का पर्दाफाश हो सका है। इस घटनाक्रम को हुए दो दिन ही हुए की अब लालगंज सर्किल क्षेत्र के ही मामला गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीदार के पुरवा गांव का निकल कर समक्ष आया है। जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने घर के पीछे से चढ़कर सुशील यादव के घर में जा घुसे जहां दरवाजे का ताला तोड़कर एक लाख नगदी समेत लगभग 30 लाख रुपए के जेवरात चोरों ने पार कर दिया। पर वही पीड़ित सुशील कुमार ने बताया है कि पुलिस ने तहरीर बदलने का दबाव बना रहे हैं। वही ग्रामीणों का कहना है कि लाइट बंद करके चोरों ने धावा बोला है। वही एक घर की कुंडी तोड़ते वक्त लोग जाग गए तभी चोर फरार हो गए। हद तो तब पार हुई जब अपनी कमियों को छिपाने के लिए पुलिस का बेतुका बयान सामने आया है। यदि पीड़ित की मानें तो उसने कहा की पुलिस ने मुझसे पूछा कि इतनी चोरी नहीं हो सकती है तुम्हारे पास कहां से इतना रुपया सोना चांदी आया है….? जबकि पीड़ित का कहना है कि मेरे पिताजी विदेश में रहते हैं जोकि 40 वर्ष नौकरी करते हो गए हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कहीं ना कहीं चोरी बहुत लंबी हुई है और उसको गुरबक्शगंज पुलिस पूरी तरह से छिपाने में जुट गई है। फिलहाल सूचना पर पहुंची गुरुबख्शगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मददगार पुलिस अब अपराधियों के पैरोकार की भाषा बोलने लगी। अब आखिर लालगंज सर्किल क्षेत्र की जनता का क्या होगा? आम जनता का क्या होगा? अंधेरी नगरी चौपट राजा टके सेर भाजी टके सेर खाजा की पद्धति से लालगंज सर्किल के बयान वीर सीओ महिपाल पाठक खेवनहार बने हुए हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














