राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के मण्डल अध्यक्ष बनाये गये नितेश चन्द

राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के मण्डल अध्यक्ष बनाये गये नितेश चन्द

अब्दुल शाहिद
बहराइच। जनपद के मोहल्ला बक्शीपुरा नई बस्ती के निवासी नितेश चंद श्रीवास्तव को राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच द्वारा देवीपाटन मंडल के मंडल अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच निरंतर अग्रसर है।

उनकी सहमति से उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दुष्यंत श्रीवास्तव व उत्तर प्रदेश महासचिव राजेश श्रीवास्तव ने नितेश चंद को मनोनयन पत्र दिया। जनपद के निवासी व राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के उत्तर प्रदेश सचिव सेवानिवृत प्रधानाचार्य डॉ. राधेश्याम श्रीवास्तव एडवोकेट एवं प्रदेश सचिव पंकज श्रीवास्तव ने नितेश चंद को बधाई देते हुये अपेक्षा किया कि नितेश चंद अपने समाज और संगठन की सांस्कृतिक गरिमा, सामाजिक सम्मान एवं सद्भावना के साथ समाज के उत्थान के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे और राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नितेश चंद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रदेश कार्यकारिणी का आभार जताया। नितेश चंद को देवीपाटन मंडल का अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent