भूमि विवाद में हुई मारपीट में 5 लोग घायल
तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग—अलग स्थानों पर जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी के दौरान हुई मारपीट में कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में मंगलवार की देर शाम दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे में उक्त गांव निवासी 33 वर्षीय रोहित पत्नी विश्वनाथ, 30 वर्षीय सुकला पत्नी रोहित कुमार,40 वर्षीय सीमा देवी पत्नी संतोष कुमार व 43 वर्षीय संतोष कुमार पत्नी विश्वनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मड़वा मोहीउद्दीनपुर गांव निवासी 26 वर्षीय अनुज पुत्र इन्दर प्रसाद को मामूली विवाद के चलते गांव के ही कुछ दबंगों ने लाठी—डंडे से पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं पीड़ित पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






