एनसीआरएमयू ने संयुक्त क्रू लॉबी पर की बैठक

एनसीआरएमयू ने संयुक्त क्रू लॉबी पर की बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
टूंडला, फिरोजाबाद। स्थानीय नगर में कल दिन रविवार को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन ने बैठक का आयोजन संयुक्त क्रू लोबी पर किया जिसमें सैकड़ों रेल कर्मचारी एवं पदाधिकारियों शामिल हुए। वक्ताओं के रूप में विशेष अथिति सहायक महामंत्री मृत्युंजय शर्मा एवं रेल कर्मचारी ट्रेन मैनेजर अंशु यादव व मुदित शर्मा ने कहा कि मेंस यूनियन सदैव कर्मचारियों के अधिकारों के लिए लड़ी है। बैठक में वार्तालाप के दौरान कर्मचारियों के लिए UPS में सुधार, आठवें वेतन आयोग की माँग, रेस्ट, जे.पी.ओ. का पालन, पदों को जल्द भरने की समस्या आदि अन्य समस्यायों को लेकर प्रश्नचिन्ह उठाया। साथ ही कहा कि निस्तारण की गारंटी सिर्फ एन.सी.आर.एम.यू. के बैनर तले है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी मण्डल अध्यक्ष सूबे सिंह मीणा ने किया। विशेष अतिथि के रूप में सहायक महामंत्री मृत्युंजय शर्मा शामिल रहे। बैठक का संचालन राकेश कुमार ने किया। बैठक का आयोजन शाखा मंत्री जय किशन अजवानी, अमित पाल सिंह, सरदार सिंह ने किया। सभी महिला एवं पुरुष कर्मचारियों से यूनियन चुनाव में लैम्प पर मुहर लगाकर अधिक से अधिक संख्या में वोट देकर एन.सी.आर.एम.यू. को एकल यूनियन के रूप में जिताने की अपील की गयी।
इस अवसर पर दीपक शर्मा, कैलाश चंद्र, विनोद कुमार, संजीव यादव, नाहर सिंह, सुबह सिंह मीना, मुरारी लाल, झाँझन सिंह बघेल, अभिलाष श्रीवास्तव, मनमोहन सिंह, अनिल, सतेंद्र, सरफराज, प्रवीन, इन्द्रराज, मनोज, सुनील, सुबह सिंह, कमलेश, सतेंद्र यादव, विजयशंकर, महेंद्र, नरेंद्र, राम खिलाड़ी, ब्रजमोहन, सतीश, ओमवीर, गौरव पाल, बीएल मीना, मनोज कुमार, सोमेश, अरविंद, चतर सिंह, बसंत पचौरी, कैलाश, मनोज मीना, कृष्णा मीना, मधुलता, कौशल्या, सुशीला, मीलेश, अभिषेक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA