राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन

मुकेश तिवारी
अयोध्या/झांसी। श्रीराम राज संकल्पना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक, महंत वैदेही वल्लभ शरण महाराज के मुख्य आतिथ्य, राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व श्रीराम राज्य संकल्पना ट्रस्ट के राष्ट्रीय संरक्षक रमेश चंद्र द्विवेदी “राजू भैया” की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन (संत प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं श्रीराम राजा संकल्पना ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूज्यनीय जगद्गुरु कल्की महाराज के विशिष्ठ आथित्य में श्रीराम राज्य संकल्पना ट्रस्ट एवं राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन का संयुक्त “राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन” 15 व 16 जून को श्री बावन मंदिर व आश्रम स्वर्ग द्वार अयोध्या में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत वैदेही वल्लभ शरण, महाराज, रमेश चंद द्विवेदी “राजू भैया”, जगद्गुरू कल्की महाराज व विभिन्न प्रदेशों से आए पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में सभी से देश भर के हिंदुओं को संगठित करने और रामराज्य स्थापना की कल्पना को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की और सभी से आपस में एक—दूसरे का सहयोग करते हुए आपसी प्रेम व भाईचारा बनाए रखना का आह्वान किया। सम्मेलन के उपरांत बावन मंदिर में फूल बंगला कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें अयोध्या के विभिन्न मंदिरों के महंतों व संतों ने भाग लिया। संगीतमय भजन कार्यक्रम का सभी ने खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीराम राज्य संकल्पना ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम किशोर यादव एवं श्रीराम राज्य संकल्पना ट्रस्ट के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश राकेश तिवारी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन नवीन चंद्र शुक्ला राष्ट्रीय महामंत्री राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन एवं राष्ट्रीय सह–संयोजक श्रीराम राज्य संकल्प ट्रस्ट ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent