राष्ट्रीय अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश की गतिविधियों से कराया गया अवगत

राष्ट्रीय अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश की गतिविधियों से कराया गया अवगत

नई दिल्ली। जायसवाल समाज द्वारा जमुनापार दिल्ली में आयोजित होली मिलन समारोह में अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के उत्तर प्रदेश इकाई के महासचिव संगठन डा. संजय जायसवाल भी शामिल हुये। समारोह समापन के बाद महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर हेमराज जायसवाल से डॉ संजय जायसवाल ने मुलाकात करते हुए उत्तर प्रदेश की गतिविधियों के सम्बन्ध में संक्षिप्त में अवगत कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश आने को कहा तो डा. जायसवाल ने कहा कि शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल मध्य प्रदेश जाकर मुलाकात करेगा। स्मरण रहे कि उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बीते 10 मार्च को ऐतिहासिक बैठक हुई थी जहां कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। बैठक उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचन्द जायसवाल के निवास स्थान गोरखपुर में हुर्ठ जहां मुख्य अतिथि के तौर पर जयपुर राजस्थान से राष्ट्रीय महासचिव पूरन चन्द झारीवाल पधारे थे। बैठक में जायसवाल समाज के कई दलों के चुने पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों ने अपने बहुमूल्य सुझाव एवं योगदान दिये। बैठक में लिए गए निर्णय से राष्ट्रीय महासचिव पूरन चंद झारीवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर जी को उत्तर प्रदेश की बैठक के सन्दर्भ में विस्तार से अवगत करा दिया था। यह जानकारी उत्तर प्रदेश महासचिव युवा आशीष जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent