डीएम की परीक्षा में अधिकांश लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक हुये फेल

डीएम की परीक्षा में अधिकांश लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक हुये फेल

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण केंद्र ग्राम मंदावली टूंडला में आयोजित राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों के प्रशिक्षण के लिए आयोजित कार्यशाला में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने अपर जिलाधिकारी विशु राजा, उपजिलाधिकारी गजेंद्र पाल सिंह, उपजिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में इस कार्यशाला में भाग लिया। यह कार्यशाला मुख्यतः आईजीआरएस के मामलों के गुणवत्तापरक निस्तारण कैसे हो, इसको लेकर आयोजित की गई थी।
इस मौके पर आईजीआरएस के संबंध में,उपजिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी न्यायिक अनुराधा सिंह, अपर जिलाधिकारी विशु राजा ने अपने विचार व्यक्त किए। इन सबका कहना था कि आईजीआरएस का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हो, दोनों पक्ष निस्तारण से संतुष्ट हो, मौके पर जाकर ही निस्तारण करें। आईजीआरएस के संबंध में जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित लेखपाल और राजस्व निरीक्षक से संवाद किया या यू कहें कि आईजीआरएस के संबंध में उनकी जानकारी को परखा जिसमें अधिकांश राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल जिलाधिकारी के प्रश्नों का समुचित उत्तर नहीं दे पाए। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम कृष्णकांत कठेरिया राजस्व निरीक्षक से आईजीआरएस के अंतर्गत आने वाली शब्दावली स्पेशल क्लोज के संबंध में जानकारी चाहीं परंतु वह अपनी जानकारी से जिलाधिकारी को संतुष्ट नहीं कर सके।
इसी तरह जिलाधिकारी ने राजेंद्र सिंह राजस्व निरीक्षक, लक्ष्मी यादव लेखपाल, रामनिवास सिंह राजस्व निरीक्षक, सैयद मेंहदी कानून गो, मोहित नंदन लेखपाल, शिवांश मोहन लेखपाल, योगेंद्र उपाध्याय राजस्व निरीक्षक, श्वेता सिंह लेखपाल इत्यादि से भी इन्होंने आईजीआरएस के संबंध में प्रश्न पूछे परंतु कोई भी संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं हो सका। केवल आशीष कुमार लेखपाल जो सिरसागंज में नियुक्त है, ने जिलाधिकारी के प्रश्नों का उत्तर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस के संबंध में संपूर्ण जानकारी आप सभी को होनी चाहिए, क्योंकि शासन की प्राथमिकता है आईजीआरएस में आए हुए मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो। निष्पक्षता आपके काम की महत्वपूर्ण शर्त है, आपका काम सिर्फ पैमाइश का नहीं है, बल्कि आपके कार्यों का दायरा विविध है, न्हें अन्य विभागों के सामन्जस्य से करना है, हर ग्रामसभा में पंचायत भवन बने हैं, वहां आप बैठे और लोगों की समस्याओं को सुने। अगर इसमें किसी प्रकार की लापरवाही होगी तो आप पर कार्यवाही की जाएगी।
थाना और तहसील दिवस का प्रयोग आप समस्याओं को निस्तारण में करें, समस्याओं को समझने का प्रयास करें, मौके पर जाकर समस्याओं को निस्तारण करें और अपने द्वारा कराए गए कार्यों का फोटोग्राफ्स अवश्य भेजें। समस्याओं को अग्रसारित करना बंद करें, उनका तुरंत समाधान करें, आपसी संबंध और समय से कार्यों को कराये। अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि आप और हम लोक सेवक हैं। लोगों की समस्याओं का समाधान करना हमारा दायित्व है। हम अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें तभी लोकतंत्र का लोक कल्याणकारी रूप निकलकर सामने आ सकता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA