पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
तेजस टूडे ब्यूरो
एम. अहमद
श्रावस्ती। आगामी ईद-उल-अजहा पर्व के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम की अध्यक्षता में थाना नवीन मॉडर्न पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीस कमेटी के सदस्य, सम्भ्रान्त नागरिक, एस-7, एस-10 सदस्यगण एवं धर्मगुरु उपस्थित रहे।
सभी से संवाद कर क्षेत्रीय समस्याओं, न्यायिक/विधिक मुद्दों पर चर्चा की गई व जन-जागरूकता हेतु आवश्यक जानकारी दी गई। त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने, अफवाहों से बचने एवं किसी भी अराजक तत्व की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु अपील की गई। अंतर-सामुदायिक सद्भाव बनाए रखने में पुलिस-जन सहभागिता पर विशेष बल दिया गया। इसी क्रम में थाना इकौना पर क्षेत्राधिकारी इकौना व तहसीलदार इकौना तथा थाना गिलौला पर उपजिलाधिकारी इकौना व क्षेत्राधिकारी इकौना की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।तथा जनपद के समस्त थानों पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर लोगों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण को तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






