संदिग्ध परिस्थितियों में गायब किशोरियां गुड़गांव में हुईं बरामद

संदिग्ध परिस्थितियों में गायब किशोरियां गुड़गांव में हुईं बरामद

सलोन कोतवाली क्षेत्र के पाल्हीपुर गांव का है मामला
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हरबंस का पुरवा मजरे पाल्हीपुर गांव में हड़कंप उस समय मचा जब शुक्रवार शाम घर से चारा काटने के लिए निकली तीन किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। 28 घंटे बीत जाने के बाद शनिवार को हरियाणा के गुड़गांवघ् जिले में किशोरियों के बरामद होने कि सूचना मिली किशोरियों के गायब होते ही परिवार में कोहराम मचा गया। मिली जानकारी के अनुसार हरबंस का पुरवा मजरे पाल्हीपुर गांव में शुक्रवार सुबह 11 बजे चारा काटने गांव के बाहर गई तीन किशोरियां अंकिता पुत्री बदलू (15), आशा पुत्री संतलाल (15) और ज्योति पुत्री सुरेश (19) एकाएक लापता हो गई। जब शाम तक यह सभी घर लौटकर नहीं आई तो परिजनों में हड़कंप मच गया।

परिवारीजनों ने ढूढ़ना शुरु किया लेकिन काफी देर ढूढ़ने के बाद भी इनका पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 को काल करके सूचना दिया जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो परिजनों ने सारी घटना पुलिस को बताई। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। परिजनों को आशंका है कि लड़कियों को कोई अगवा करके ले गया है, क्योंकि उनकी उम्र अभी बहुत कम है, वह अकेले कभी बाजार भी नहीं जाती थी। वहीं किशोरियों के गायब होने के बाद से परिवार में मातम छा गया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दिया था जिसके बाद दोनों गायब किशोरियों के हरियाणा राज्य के गुड़गांव में बरामद कर लिया गया है।

बरामद किशोरियों की दुखभरी कहानी सुनें उन्हीं की जुबानी
शनिवार को गायब किशोरियों का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें किशोरियों ने बताया कि एक महिला ने हमें घास उठवाने के लिए कहा था जिस पर घास उठाते ही उस अज्ञात महिला ने कुछ पदार्थ सुंघा दिया जब होश आया तो आस-पास के लोगों से पूछने पर पता चला कि हम सब दिल्ली में हैं। रात में ठंड लग रही थी तभी एक रहमदिल व्यक्ति ने 60 रुपए व कम्बल दिया सुबह अपनी बुआ के यहां गुड़गांव जिला पहुंच कर घटना कि जानकारी दिये।
लड़कियां अभी रास्ते में हैं, आने पर ही देंगे पूरी जानकारीः सीओ
इस बाबत सीओ सलोन इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सलोन कोतवाली क्षेत्र के पाल्हीपुर गांव की गायब तीनों किशोरियों को हरियाणा राज्य के गुडगांव जिले से बरामद कर लिया गया है। अभी किशोरियां रास्ते में हैं। उनके आने के बाद मामले कि विस्तार से जानकारी दी जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent