HomeTrendingनाबालिग के साथ दुष्कर्म, अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म, अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म, अभियुक्त गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त बलवीर पुत्र सन्तराम ग्राम सन्ठी थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। विदित हो कि दिनाँक 19.11.2025 को वादिनी द्वारा थाना धनघटा पर बावत उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। थाना धनघटा पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर दिनाँक 20.11.2025 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा जयप्रकाश दूबे, वरि.उ.नि. राजेश कुमार दूबे, का. मुन्ने लाल गुप्ता, का. सत्यम सिंह द्वितीय व का. रजनीश यादव रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read