शिक्षक के इस कारनामे से जनपद के विद्यालयों में पढ़ाई पर छाया संकट, पढ़िए पूरी खबर….
तेजस टूडे ब्यूरो
सुनील राघव
जहांगीराबाद, बुलन्दशहर। क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी में व्यस्त शिक्षकों के कारण बच्चों की पढ़ाई ठप हो रही है, कई विद्यालयों में कक्षाएं भी प्रभावित है। बता दें कि जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में इन दिनों बच्चों की पढ़ाई पर गहरा संकट मंडरा रहा है। विधानसभा और पंचायत चुनाव से जुड़ी तैयारियों में शिक्षकों और शिक्षामित्रों को बीएलओ व पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। ऐसे में विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। शिक्षक विद्यालयों से कार्यमुक्त होकर एसएसआर और मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में जुटे हैं। कई स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए पर्याप्त शिक्षक ही नहीं बचे हैं। जिन विद्यालयों में कुछ शिक्षक मौजूद भी हैं, वहां भी नाममात्र की कक्षाएं चल रही हैं। अभिभावकों ओमप्रकाश, नासिर बेग, गंगा प्रसाद व राधेश्याम आदि का कहना है कि पढ़ाई का आधा सत्र बीत चुका है, लेकिन बच्चों की पढ़ाई पटरी पर नहीं लौट रही। इसका सीधा असर उनके परीक्षा परिणामों पर पड़ेगा। कई गांवों में तो बच्चों को खाली बैठना पड़ रहा हैए क्योंकि शिक्षण कार्य ठप है।
बीएसए लक्ष्मी कांत पांडे ने कहा कि चुनाव संबंधी कार्य सरकारी दायित्व हैए इसलिए शिक्षकों को अस्थायी रूप से तैनात किया गया है। जैसे ही चुनाव कार्य समाप्त होगा, शिक्षकों को तुरंत विद्यालयों में वापस भेजकर नियमित शिक्षण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









