विद्यालय में सम्पन्न हुआ मेधावी छात्र प्रतिभा अलंकरण समारोह

विद्यालय में सम्पन्न हुआ मेधावी छात्र प्रतिभा अलंकरण समारोह

राघवेन्द्र पाण्डेय
भेटुआ, अमेठी। जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश द्वारा संचालित सरस्वती शिक्षा मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राम भारती ने वार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रदेश मंत्री जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश अनुग्रह नारायण मिश्र, प्रदेश निरीक्षक जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश राज बहादुर दीक्षित, विद्यालय के प्रबंधक ओंकारनाथ शुक्ल तथा विद्यालय समिति के सदस्य सतीश शर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। विद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य विवेक शर्मा द्वारा अतिथि परिचय बहन प्रतीक्षा त्रिपाठी ने अतिथि स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय का वार्षिक परीक्षा फल वृत्त परीक्षा प्रमुख ओम प्रकाश गर्ग द्वारा प्रस्तुत किया गया। सभी कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त भैया बहनों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
LKG में ISHIKA YADAV, UKG में अद्वैत मिश्र, 1st में आयांश गुप्ता, 2nd में रियान कश्यप, 3rd में अलंकृता सिंह,4th में भूपेंद्र सिंह, 5TH में अनमोल यादव, 6th में अक्षत द्विवेदी, 7th में प्रज्ञा त्रिपाठी, 8th में उज्जवल यादव 9th में रवि सिंह तथा 11TH में आयुष यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में भूपेंद्र सिंह, वैष्णवी सिंह, आयुष सिंह तथा प्रज्ञा त्रिपाठी ने 98% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ CBSE टैलेंट सर्च कंपटीशन, हिंदी सुलेख प्रतियोगिता, हिंदी निबंध प्रतियोगिता, हिंदी भाषण प्रतियोगिता, अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता, अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता, अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता, विज्ञान, गणित एवम् शैक्षिक प्रदर्शनी, अखिल भारतीय ज्ञान—विज्ञान मेला, राम रूप सज्जा प्रतियोगिता, डांस, रंगोली, वंदना, अनुशासन तथा उपस्थिति में भैया बहनों ने अपना स्थान बनाकर पुरस्कार प्राप्त किया।
प्रदेश निरीक्षक तथा प्रदेश मंत्री ने भैया बहनों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य चंद्रदेव शर्मा ने किया। पुरस्कार वितरण में नवनीत ओझा, नेहा सिंह, प्रियंका मिश्रा, रिचा सिंह, नीलम मिश्रा, रीता सिंह का सहयोग रहा। वंदना संचालन विवेक श्रीवास्तव एवं नरेंद्र मिश्रा द्वारा हुआ। कार्यक्रम के पश्चात सभी भैया बहनों के को उनके क्लास टीचर के द्वारा रिजल्ट कार्ड दिया गया। भैया बहनों तथा अभिभावकों की शत प्रतिशत उपस्थिति ने कार्यक्रम की पूर्णता पर चार चांद लगा दिया। अंत में प्रधानाचार्य विवेक शर्मा ने आये अतिथियों एवं अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ हुआ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent