नशा मुक्ति अभियान को लेकर हुई बैठक
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनकॉर्ड की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं को जागृत करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों को कराने के निर्देश दिये गये। रैली, गोष्ठी, ऑडियो इत्यादि के माध्यम से प्रतिबंधित नशीली दवाओं, पदार्थों के सेवन से दूर रखने के उद्देश्य से जागरूकता फैलाने के कार्य करने के निर्देश दिये गये। यह भी अपेक्षा की गई कि 100 मीटर के दायरे में पूर्णतया नशीले पदार्थों सिगरेट, तंबाकू, गुटका इत्यादि की बिक्री प्रतिबंधित करना सुनिश्चित कराया जाय। जिसमें मुख्यतः आबकारी विभाग ने नशा मुक्ति अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए कुछ चुनिंदा स्कूल कॉलेज चिन्हित किए गए हैं जहां युवाओं में होने वाली नशीले पदार्थों के सेवन को रोकने हेतु अभियान चलाया जाएगा और लोगों को जागरूक करने हेतु निरंतर अभियान सुचारू रूप से चालू रहेगा।














