एक मुश्त समाधान योजना में किसी भी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं: एमडी
श्रवण सिंह
सकलडीहा (बिहार)। स्थानीय विद्युत वितरण खंड तृतीय कार्यालय पर शनिवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी आईएस शंभू कुमार द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अब तक बकाया बिल जमा न होने, ओटीएस साहित्य अन्य विभागीय दिए गए ग्यारह पैरामीटर के बाबत विधिवत जानकारी लिया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित सभी विद्युत कर्मियों को एक मुश्त समाधान योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न होने न किये जाने की चेतावनी दिया गया। एमडी के इस सख्त रूप को देखकर अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे। जानकारी के अनुसार पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक शंभू कुमार विद्युत वितरण खंड तृतीय पर पहुंचकर एक मुफ्त समाधान योजना के प्रगति के बारे में जानकारी लिया। वहीं योजना का लाभ लेने आए उपभोक्ताओं से मुलाकात कर विभाग द्वारा दी जा रही सुविधा के बाबत जानकारी लिया गया। जहां कुछ उपभोक्ताओं ने एक मुश्त समाधान योजना में रोड़ा अटकाने का आरोप एक जेई पर लगाते हुए शिकायत किया। जिस पर जांच कर उचित कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार ने बताया कि दिसंबर माह के अंत तक 5 करोड़ रुपया जमा करने का लक्ष्य विभाग द्वारा दिया गया है। अभी तक बहुत कम ही जमा हो पाया है। शेष बकाया राजस्व को दिसम्बर माह के अंत तक जमा करने का निर्देश दिया गया है। वहीं अधिशासी अभियंता राजन कुमार ने बताया कि जिस उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर हुआ है। उन्हें भी इस योजना का लाभ 40 प्रतिशत छूट के साथ मिल रहा है। वह लोग भी आगामी 15 दिसंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा कर लाभ ले सकते हैं। आगे बताया कि ओटीएस के रजिस्ट्रेशन के द्वितीय चरण में 90 प्रतिशत की छूट मिलेगी और इसके बाद रजिस्ट्रेशन करने पर उसे तृतीय चरण योजना की छूट मिल सकती है। सभी उपभोक्ता इस योजना का लाभ हेतु विद्युत वितरण खंड तृतीय कार्यालय, विद्युत उपकेंद्र कार्यालय या सहज जन सेवा केंद्र पर पहुंचकर अपना पैसा जमा कर सकते हैं। इस दौरान वरिष्ठ अधिशासी अभियंता हिरदेश गोस्वामी, एसडीओ संजय कुमार, जेई मनीष कनौजिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














